वसुधा का स्वप्न

नवंबर 18, 2026 0 Comments A+ a-

पुस्तक : वसुधा का स्वप्न

लेखक : राजकुमार चन्दन (वरिष्ठ साहित्यकार)

प्रकाशन दिनांक : 15 नवम्बर 2026
भाषाएं : 32 भाषाएं एवं बोलियों के साथ प्रकाशित
प्रकाशक : साधना कुंज पब्लिकेशन




पुस्तक के विषय में ...

विश्व कीर्तिममानधारी लेखक राजकुमार चन्दन द्वारा लिखी गयी विश्व स्तरीय विज़न बुक ‘वसुधा का स्वप्न’ का सारांश

वसुधा का स्वप्न विश्व एक परिवार की भावना पर केंद्रित यह दार्शनिक स्वप्न-कथा है। इस विजन बुक में वसुधा को पृथ्वी का प्रतीक बताया गया है।

वसुधा (पृथ्वी) अद्भुत स्वप्न देखती है, जिसमें पूरा विश्व एक परिवार बन चुका है। एक ऐसा विश्वराष्ट्र, जिसमें लोकतांत्रिक प्रणाली, समान शिक्षा,  न्याय व्यवस्था है। दुनिया का प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र और सम्प्रभु है,  जहाँ सभी नागरिक सुखी और समृद्ध हैं। सम्पूर्ण विश्व में शांति का साम्राज्य है। 

...लेकिन जब वसुधा जागकर देखती है, तो दुनिया वैसी की वैसी ही दिखाई देती है। वही अमीरी-गरीबी के भेद, सीमा विवाद, विनाशकारी हथियारों की होड़, युद्ध और अराजकता का माहौल।

यह सब देखकर वसुधा बहुत दुःखी हो जाती है। अंततः वह अपने बुद्धिमान पुत्र मानव को बुलाकर उसे स्वप्न के विषय में बताती है, फिर पुत्र से कहती है कि- तुझे वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को साकार करना होगा, तभी तू मेरा पुत्र कहलाने का हकदार होगा। वसुधा की बात सुनकर मानव कहता है कि -पृथ्वी पर मानव कभी एक नहीं हो सकता... यह असम्भव है माता।

तब पृथ्वी मनुष्य को उसकी बुद्धि और शक्ति का स्मरण कराकर कहती है-तूने अनेक संघर्ष कर असम्भव कार्यों को सम्भव किया है। मुझे और आनेवाली पीढ़ी को सुखी देखना चाहता है, तो तुझे यह स्वप्न साकार करना ही पड़ेगा।

अन्ततः मानव समझ जाता है, फिर वह वसुधा का स्वप्न साकार करने के लिए निकल पड़ता है। उसके पीछे करोड़ों लोग भी यह सपना साकार करने निकल पड़ते हैं... बस! यहाँ कहानी रुक जाती है... लेकिन यह कहानी का अंत नहीं, पाठकों की सोच की एक नयी शुरुआत है...


‘वसुधा का स्वप्न’ : विजन बुक से दुनिया को संदेश

वसुधा का स्वप्न केवल एक स्वप्न नहीं, वरन मानव सभ्यता का दर्पण है। यह विज़न बुक मनुष्य जाति की खूबी और खामियों का विश्लेषण कर, विश्वशांति के ठोस उपाय प्रस्तुत करती है।

‘वसुधा का स्वप्न’ दुनिया के विकास में बाधक बनने वाले तत्वों से सावधान कर, विश्व में ‘एक परिवार की भावना’ को जगाती है; जिससे दुनिया की आने वाली पीढ़ी मिलकर सुख, समृद्धि और शांतिपूर्ण अपना जीवन यापन कर सके।

यह विज़न बुक हमें प्रेरणा देती है कि-

यदि मनुष्यजाति अब भी एक होकर जीना नहीं सीख पाई, तो वर्तमान मानव सभ्यता का बचना मुश्किल होगा।

मनुष्य जाति की मंगल विजय तभी संभव है, जब पृथ्वी पर पूरी मनुष्य जाति एक परिवार के रूप में विकसित हो।

‘एक परिवार की भावना’ के गुलदस्ते में ही दुनिया की 80% समस्याओं के समाधान छिपे हैं। अन्यथा विनाशकारी हथियारों के बीच मानवजाति की सुरक्षा असंभव है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना ही विश्व में शान्ति स्थापित कर सकती है।

‘वसुधा का स्वप्न’ वर्तमान मानव सभ्यता की सुरक्षा और शांति के द्वार खोलता है। अतः दुनिया के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है कि, वह विश्व को एक परिवार के रूप में विकसित होने की भावना का विस्तार कर, उसे बल प्रदान करे।


वसुधा का स्वप्न 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति

'विश्व शांति' एवं 'विश्व एक परिवार की भावना' को जगाने वाली "वसुधा का स्वप्न" विज़नबुक एक अद्वितीय कृति है। यह कृति अंतर्राष्ट्रीय लेखक राजकुमार चन्दन द्वारा लिखी गयी है, जो देश -विदेश की 32 भाषाओं-बोलियों में अनुवादित होकर साधना कुंज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित है। विभिन्न समस्त भषाओं की अनूठी डिजाइन का कार्य विशाल जलोरे द्वारा किया गया। 32 अनुवादित पुस्तकों सहित "वसुधा का स्वप्न" "एक साथ" प्रकाशित एवं विमोचित होने वाली पहली पुस्तक होने का गौरव रखती है। बाल दिवस पर छोटे बच्चों के द्वारा इसका एक साथ विमोचन होना भी नयी पीढ़ी को विश्वशांति का एक विशेष संदेश प्रदान करता है।



विमोचन अवसर की झलकियां


वसुधा का स्वप्न : खुली किताब प्रदर्शनी