Seep Ke Moti
पुस्तक परिचय
“सीप के मोती” एक उत्कृष्ट और मूल्यवान कृति है। साहित्यिक दृष्टि से यह काव्य संग्रह बड़ा महत्वपूर्ण है। प्रकृति के अनुरूप जीवन दर्शन के गूढ़तम विषय इस कृति में विद्यमान है। यह कृति शिल्प का अनुपम उदारहण है। इसकी हर पँक्ति अलंकारों से सराबोर है, जो काव्य को विलक्षण सौन्दर्य प्रदान करती है। काव्य में भाव एवं शिल्प का सामंजस्य अनूठा है। “सीप के मोती” तीन भागों में विभक्त है। पहले भाग में उच्च साहित्यिक भाषा शैली का उपयोग किया गया है। दूसरे भाग में दोहे हैं, जिसमें मध्यम श्रेणी की भाषा और तीसरे भाग में अत्यंत सरल भाषा शैली का उपयोग किया किया है। अर्थात पाठक अपनी रुचि के अनुसार इसके काव्य का रसास्वादन कर सकता है। “सीप के मोती” में यथार्थ अनुभवों के मुक्तक और दोहे हैं, जो जीवन को प्रेरित करते हैं।

